{"_id":"74e22fbe9e3f548186e76d2a6b64b838","slug":"women-severe-due-to-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला गंभीर
बाराबंकी/अमर उजाला
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू फैलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। शहर में भी अभी तक फॉगिंग नहीं कराई गई।
सतरिख क्षेत्र में हासेमऊ निवासी रामशंकर की पत्नी शांति मिश्रा (58) डेंगू की चपेट में आ गई हैं। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने सफेदाबाद स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
परिवारीजनों के मुताबिक शांति को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सकों से उपचार कराने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ने पर रविवार को वह बेहोश हो गईं तो परिवारीजन एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
उसने स्थिति गंभीर बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। इस पर परिवारीजनों ने निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। खून की जांच के बाद चिकित्सकों ने शांति को डेंगू होने की पुष्टि की और उपचार शुरू किया।