फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   women murder

पत्नी की हत्याकर खेत में छुपाया शव

Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
women murder
देवा (बाराबंकी)। पत्नी की हत्या कर मेंथा के खेत में छिपाया गया शव शनिवार की सुबह बरामद हुआ। इसकी सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। उसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के देवगांव मजरे लोहंजर गांव की है।
विज्ञापन

यहां के निवासी राजेश गौतम की पत्नी केतकी शनिवार की शाम से घर पर नहीं थी। इसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार सुबह मेंथा के खेत में महिला का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह व सीओ आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के नंदनाकला गांव निवासी मृतका के भाई राम औतार ने बहन की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बहनोई का एक महिला से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर उसकी बहन का बहनोई से आए दिन विवाद होता था। इसी बात को लेकर उसके बहनोई ने बहन केतकी (40) की शुक्रवार रात गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद लापता होने की खबर फैला दी। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर बहनोई राजेश पर पत्नी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साधु की हत्या के आरोपी को भेजा जेल
बाराबंकी। सतरिख के मल्लाहनपुरवा गांव में शुक्रवार की देर शाम कुल्हाड़ी से हमलाकर साधु की हत्या के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने साधु रामचंद्र के भाई रोहतम की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया था।
सतरिख थाने के मल्लाहनपुरवा मजरे बरौली गांव में बुआ के घर लखनऊ निवासी साधु रामचंद्र निषाद पांच दिन पहले आया था। वहां पर उसका बरौली गांव निवासी आलोक निषाद से शुक्रवार की देर शाम विवाद हो गया। इस पर आलोक ने कुल्हाड़ी से हमलाकर साधु की हत्या कर दी थी। इसकी सूचना पर एएसपी दक्षिणी, सीओ सदर के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर आलोक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी युवक आलोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक ने उससे कुछ रुपयों की मांग की थी। देने से इंकार करने पर दोनों में विवाद हुआ। इस पर उसने कुल्हाड़ी से हमला किया और उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed