{"_id":"6c4cde52b6bb85418f2c81cb44fa5718","slug":"women-and-the-death-of-his-mother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और उसकी सास की भी माौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और उसकी सास की भी माौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
चार दिन पूर्व सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगा में पूरे परिवार के आग से झुलसने के मामले में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। शुक्रवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसकी सास की मौत हो गई जबकि बेटा पहले ही दम तोड़ चुका है। महिला के पति और देवर का इलाज चल रहा है।
सतरिख थानाक्षेत्र के रामपुर जोगा गांव के रहने वाले रिंकू यादव (30) की पत्नी रिंकी यादव(27) ने परिवारिक कलह के चलते 26 जनवरी को केरोसिन छिड़कर कर आग लगा ली थी। आग की चपेट में उसका आठ माह का बेटा भी आ गया था। दोनों को बचाने के में रिंकू, उसकी मां रामकली(52) व छोटा भाई दीपू यादव(25) गंभीर रूप से झुलस गये थे। सभी को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया था जहां से उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उसी दिन मासूम शुभम की मौत हो गई थी।