{"_id":"68cc6375f4b16b80180127e1","slug":"woman-dies-after-being-electrocuted-barabanki-news-c-315-1-brp1006-147930-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर। कस्बा इचौली के शेखाना मोहल्ले में बृहस्पतिवार टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। करंट लगने के बाद जमीन पर गिरी महिला को भोर में परिजनों ने देखा। वह उन्हें चिकित्सक के पास ले गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।
पुलिस के अनुसार रामआधार की पत्नी कल्लो (60) अपने दो बेटों व उनके परिवार के साथ रहती थी। घर में बिजली कनेक्शन का तार घर के सामने रखे टिनशेड के पास से अंदर आया था। बरसात में तेज हवा के कारण कटा हुआ तार टिनशेड में छू जाने से, उसमें करंट उतर गया। भोर में कल्लो किसी काम से बाहर आई ताे टिनशेड से छूते ही करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। (संवाद)