{"_id":"5ded3fd08ebc3e1c082ed094","slug":"woman-crime-barabanki-news-lko4966834137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड्डूपुर (बाराबंकी)। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाएं जिससे युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने एक निजी हास्पिटल में युवती का गर्भपात करने के साथ शादी करने से इंकार कर दिया।
पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसके पड़ोस के गांव निवासी शिवम से प्रेम प्रसंग तीन वर्षो से चल रहा था।
युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाएं थे जिससे युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब आरोपी युवक को हुई तो उसने युवती को झांसे में लेकर एक हास्पिटल में गर्भपात करवा दिया। इसके बाद युवती ने युवक से शादी करने को कहा जिसपर उसने शादी करने से साफ मना कर दिया।
पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ जीतेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।