{"_id":"9f29ff6dd2d9d213666874a442d32ef6","slug":"wolf-attacks-on-two-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार ने दो लोगों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार ने दो लोगों पर किया हमला
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंधा गांव के बाहर मंगलवार सुबह दो लोगों पर पागल सियार ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की चीख पुकार सुन मौके पर कई ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सियार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। दोनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया।
सुढ़ियामऊ क्षेत्र के ग्राम करंधा निवासी रामनरायन गौतम (40) पुत्र मैकू व कं धी निवासी जंगली प्रसाद (60) मंगलवार को बाग के पास शौच के लिए गए थे। वहां पर मौजूद पागल सियार ने दोनों पर दौड़ाकर हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर गांव वालों ने लाठी-डंडा लेकर सियार को दौड़ा लिया इस दौरान सियार ने दो और लोगों पर हमला करना चाहा इतने में गांव वालों ने उसकी घेराबंदी कर उसे पीट-पीट कर मार डाला। परिवारीजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत नाजुक है।