{"_id":"64b19d206e36354241061184","slug":"wires-broken-electricity-disrupted-in-770-villages-barabanki-news-c-315-1-brp1005-343-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तार टूटे, 770 गांवों की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तार टूटे, 770 गांवों की बिजली बाधित
Sat, 15 Jul 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश और तेज हवा ने पावर कॉर्पाेरेशन की लापरवाही की पोल खोल दी है। कुर्सी क्षेत्र में एचटी लाइन का तार टूटने से 650 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं रामसनेहीघाट में दो स्थानों पर तार टूटने से 120 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे करीब साढ़े पांच लाख आबादी को परेशानी हुई। रामसनेहीघाट में करीब एक महीने से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। लोकल फाॅल्ट, ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या आम है। ग्रामीण क्षेत्र में बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, साथ ही लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें हो रही हैं।
कुर्सी क्षेत्र मेें शुकवार सुबह 10 बजे जयकरनपुर के पास एचटी लाइन का तार अचानक टूट गया। इससे लोहराहार, बहरौली, कुर्सी, अनवारी, टिकैतगंज, बाबागंज, घुुंघटेर, बसारा समेत 650 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली ठप होने से कारोबार भी प्रभावित रहा। पावर कॉर्पाेरेशन की टीम जुटी रही। शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान करीब पांच लाख आबादी को दिक्कतें हुईं।
रामसनेहीघाट क्षेत्र में लालपुरवा और भवानीपुरवा गांव के पास एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। इससे हथौधा, कोटवासडक, जैदपुर, नियमतियापुर, भीखरपुर समेत 120 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे 50 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधीक्षण अभियंंता मनोज सोेनकर का कहना है कि सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि दिन हो या रात, कहीं भी खराबी आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाए।