फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   will never go to Pakistan : Jalota

कभी नहीं जाऊंगा पाकिस्तान: जलोटा

Thu, 29 Oct 2015 11:44 PM IST
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवा महोत्सव में शिरकत करने आए अनूप जलोटा ने पत्रकारों से कहा कि गुलाम अली के प्रोग्राम पर रोक लगाने का तरीका गलत था। सभी ऑडिटोरियम (जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं) को सूचित कर देना चाहिए कि अगर ऐेसा कोई कार्यक्रम होगा तो तोड़फोड़ होगी। अगर यह ऐलान करा दिया जाए तो ऐसे कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन


संगीत के सवाल पर कहा कि वक्त बदलने के साथ ही समाज में बड़ा बदलाव आ गया है। भजन के करीब दस टीवी चैनल हैं गजल का कोई चैनल नहीं है। देश में गजल को तभी बढ़ावा मिलेगा जब हिंदी व उर्दू का ठीक ज्ञान हो। कहा कि गजल सम्राट जगजीत सिंह की गजलों को लोगों ने समझा क्योंकि वह सरल थीं।
विज्ञापन


गीत व भजन के सवाल पर कहा कि भजन में आनंद की अनुभूति होती है और यह भक्ति के लिए होता है जबकि गीत फिल्मों के लिए। राजनीति पर चुटकी लेते हुए भजन सम्राट ने कहा कि गुलाम अली के महाराष्ट्र में वैन लगाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने यहां बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझसे रहा नहीं गया और मैंने उद्धव ठाकरे को फोन कर कहा कि मुझे भी वैन कर दो तो मेरी डिमांड बढ़ जाएगी। भजन सम्राट ने बताया कि बम ब्लास्ट के समय गुलाम अली के साथ कई प्रोग्राम थे, बम ब्लास्ट के बाद मैंने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed