फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   wife murder for liquor, suspected husband arrest

शराब के लिए पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
wife murder for liquor, suspected husband arrest
हरख (बाराबंकी)। सतरिख में शराब को लेकर विवाद के बाद एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास हाते में मिला। देर रात शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना सतरिख थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव की है। पुलिस के मुताबिक, यहां के निवासी संदीप कश्यप शराब के नशे का आदी था। अक्सर रुपये की मांग को लेकर दंपति के बीच विवाद होता था। घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित मवेशियों के लिए हाता बना रखा है। मंगलवार की देर शाम संदीप का पत्नी सुमन (38) के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी बीच पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात में सुमन का शव हाते में मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। मृतका के चेहरे पर खरोच के निशान मिले। जो हत्या से पहले सुमन के पति से संघर्ष करने की चुगली कर रहे थे।
विज्ञापन

उधर, सुमन की हत्या की जानकारी मिलते ही थाना क्षेत्र के अडनपुर निवासी पिता रामफेर मौके पर पहुंच गये। उन्होंने दामाद संदीप पर बेटी सुमन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पति संदीप नशे का आदी था। जिसके लिए वह अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। मंगलवार को विवाद के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। जिस पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed