फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wheat will be bought at 49 centers

Barabanki News: 49 केंद्रों पर खरीदा जाएगा गेहूं

Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be bought at 49 centers
बाराबंकी। गेहूं खरीद के लिए 49 केंद्रों की सूची जिलाधिकारी से मिले अनुमोदन के बाद जारी कर दी गई है। इन केंद्रों पर एक अप्रैल से 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसलिए जो किसान अपना गेहूं सरकारी केंद्रों पर बेचना चाहते हैं, वह अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, जिससे उन्हें गेहूं की तौल कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन



गेहूं खरीद के लिए विपणन शाखा बाराबंकी मंडी में तीन केंद्र, हरख में एक, देवा में एक, सफदरगंज मंडी में दो, फतेहपुर, कुर्सी, बुढ़वल, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, दरियाबाद, सिद्धौर, त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ एवं हुसैनाबाद में एक-एक तथा हैदरगढ़ मंडी में दो केंद्र खोलेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार पीसीएफ मुबारकपुर, सैहारा, सफदरगंज, मसौली, मदनपुर, शेषपुर अलीपुर, रामनगर, सुढि़यामऊ, पिपरीमोहार, मधवा जलालपुर, बनीकोडर, मोहम्मदपुर उपाध्याय और सेमरावां में गेहूं खरीद केंद्र खोलेगी। इसके अलावा पीसीयू मामापुर कुसुंभा, कस्बा इचौली, सादुल्लापुर, छंदवल, मथुरानगर, उदईमऊ, नसीपुर, कोठी, उस्मानपुर, सरायंचांदू, पेचरुवा, हैदरगढ़, बलाखेड़ा और कोलहदा में गेहूं खरीद केंद्र खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं भारतीय खाद्य निगम हैदरगढ़ मंडी में गेहूं खरीद केंद्र खोलेगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए 49 केंद्रों की पहली सूची जारी कर दी गई है। केंद्रों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों का एजेंसियों पर अभी करीब एक करोड़ 62 लाख रुपये बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed