{"_id":"5d6ff6bb8ebc3e01830a00f2","slug":"weekly-off-scheme-may-be-given-to-whole-up-dgp-barabanki-news-lko4798701127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे प्रदेश में जल्द पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश-डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे प्रदेश में जल्द पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश-डीजीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस बल की कमी होने के बावजूद पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश (रिजर्व डे) की व्यवस्था जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बाराबंकी और कानपुर नगर में यह व्यवस्था शुरू की गई है। दोनों स्थानों पर समीक्षा के बाद अन्य जिलों में इसे लागू करने की कवायद चल रही है।
इस मौके पर उन्होंने रिजर्व डे पर अवकाश पर रहे चार पुलिस कर्मियों से बातचीत की जिसमें सकारात्मक संकेत मिले। थाने के निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कुछ दिन पूर्व ही राज्यपाल द्वारा इस थाने का निरीक्षण किया गया था। आज मैं यहां पहुंचा हूं अब यह एक मॉडल थाने के रूप में स्थापित हो गया है।
बुधवार को डीजीपी अचानक साढ़े तीन बजे मसौली थाने पहुंच गए। कुछ देर पहले ही यहां पर उनके आने की भनक लगी थी। आनन फानन में सारी तैयारी कर ली गई। यहां पहुंचते ही सबसे पहले डीजीपी ने रिशेप्सन पर बैठी महिला पुलिस कर्मी दीपा यादव से आने वाले फरियादियों से कैसे बात की जाती है इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद थाने के अभिलेखों को चेक किया। इसी बीच रिजर्व डे पर अवकाश पर रहे पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे बातचीत की। जाते समय कुछ पत्रकारों के सवाल के जवाब पर कहा कि रिजर्व डे परखने आया हूं। बाराबंकी के साथ ही कानपुर नगर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सुविधा शुरू की गई है। पुलिस बल कम है और ड्यूटी अधिक किंतु पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए शुरू की गई व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है। उन्होंने ट्रेनिंग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पद रिक्त थे जिन्हें अब धीरे-धीरे भरा जा रहा है। इस वर्ष भी काफी बड़ी संख्या में खाली पदों को भरा गया है। इस दौरान डीजीपी ने एसपी आकाश तोमर, एएसपी आरएस गौतम समेत सभी अफसरों को अगामी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के भी निर्देश दिए।
बाक्स-
रिजर्व डे की सुविधा को सराहा
डीजीपी ने रिजर्व डे पर रहे एसआई राजकुमार, हेड कॉन्स्टेबल आजाद यादव, महिला आरक्षी रंजना सिंह व मीरा यादव से जैसे ही पूछा कि कैसा रहा दिन तो चारों ने कहा बेहतर व्यवस्था है। इससे घर के गिले शिकवे तो दूर ही होंगे काम भी निपट जाएंगे। अगले दिन पुलिसिंग के लिए अलग से ऊर्जा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सीओ रामनगर उमाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।