{"_id":"5ffca4f88ebc3e33dc3e6621","slug":"weather-barabanki-news-lko559380911","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का दिन भर चली सर्द हवाओं से बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का दिन भर चली सर्द हवाओं से बढ़ी गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मौसम ने सोमवार को फिर करवट बदली, सुबह धूप तो निकली लेकिन पूरे दिन चली सर्द हवा से गलन और बढ़ गई। वहीं रविवार की अपेक्षा पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन में निकली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत तो जरूर दी लेकिन शाम होते ही फिर गलन बढ़ने से दिक्कतें बढ़ गईं। जिसे जहां पर अलाव जलता दिखाई दिया वह वहीं पर रुककर हाथ सेकता नजर आया।
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान में जहां 25.5 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री था वहीं सोमवार को इसमें काफी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को पूरे दिन चली सर्द हवा की वजह से गलन भरी ठंड रही।
हालांकि दिन में निकली धूप ने ठंड से कुछ राहत जरुर दी लेकिन शाम होते ही गलन और बढ़ जाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। इतनी ठंड होने के बाद भी शहर में अभी भी कई स्थानों पायनियर चौराहा, रामसेवक चौराहा समेत कई स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। जिससे लोग अपने निजी संसाधनों से व्यवस्था कर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि एसडीएम सदर अभय पांडेय ने नगर पालिका प्रशासन को चिहिन्त स्थानों के अलावा जहां पर भी आवश्यकता है वहां पर अलाव जलवाए जाने के आदेश दिए हैं इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन सर्द हवा चलने की वजह से गलन भरी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।