फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   water level increase in saryu

खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर

Sun, 29 Aug 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
water level increase in saryu
गनेशपुर/ सूरतगंज/ टिकैतनगर (बाराबंकी)। नेपाल का पानी तराई में तबाही मचाने लगा है जिसकी वजह से सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। नदी का पानी शनिवार को लाल निशान को पार करते हुए खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन

इससे तराई के करीब दो दर्जन से ज्यादा गांव किसी भी समय बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। वहीं नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने हेतमापुर क्षेत्र में तो अपर जिलाधिकारी ने कोठरी गौरिया क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के अनुसार, सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और पानी अभी भी बढ़ता ही जा रहा है। नेपाल द्वारा शुक्रवार को छोड़ा गया चार लाख क्यूसेक पानी शनिवार को तराई में पहुंचने के बाद तबाही मचाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के पानी की चपेट में आकर सूरतगंज क्षेत्र के बतनेरा, सरसंडा, बल्लोपुर द्वितीय, पर्वतपुर व अकौना गनेशपुर क्षेत्र के तपेसिपाह, सिसौंडा, दुर्गापुर, हरिनारायणपुर, ऐमा और टिकैतनगर क्षेत्र के गोबरहा, तेलवारी, इटहुआ पूरब, सेमरी, अतरसुइया, बसंतपुर, सोनबख्शा, पंसारा समेत करीब दो दर्जन गांवों पर पूरी तरह से खतरा मंडराने लगा है।
वहीं कई गांवों में नदी का पानी पहुंच भी गया है जिससे यहां के लोग ने परिवारीजनों के साथ पलायन शुरू कर दिया है। वहीं शनिवार को जिलाधिकारी ने हेतमापुर क्षेत्र का तो अपर जिलाधिकारी ने कोठरी गौरिया क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए।

सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेंमी ऊपर पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तीनों तहसीलों के एसडीएम को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
-संदीप कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed