फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   water entered in house's, three people's death

घरों में घुसा पानी, तीन लोगों की मौत

Thu, 17 Aug 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Thu, 17 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
water entered in house's, three people's death
बाढ़ - फोटो : amar ujala
घाघरा नदी में आई बाढ़ का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। एल्गिन चरसड़ी का तटबंध का 50 मीटर हिस्सा नदी में समा जाने के बाद जिले के आठ गांव के सामने अस्तित्व का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ के पानी में दो व्यक्ति की सुबह डूब कर मौत हो गई। तो एक अन्य वृद्व की सर्पदंश से जान चली गई।
विज्ञापन


हालात बेकाबू हो जाने के बाद प्रशासन की तेजी भी बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने में सफल नही हो पा रही है। गृहस्थी का सामान बटोर कर किसी तरह लोग जान बचाकर बाहर निकल रहे हैं। एक बटालियन फ्लड पीएसी यहां पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी  अनिल कुकमार सिंह बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंच कर राहत कार्यो का जायजा लिया।       
विज्ञापन


जिले के रामनगर, सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसील के दो सौ गांव में घाघरा नदी का तांडव की चपेट में है। करीब एक माह से नेेपाल से छोड़े जा रहे पानी से मंगलवार की भोर एल्गिन चरसड़ी तटबंध कटने से बांसगांव, ढेमा, असुवा, पिपरी, मल्लाहनपुरवा, सिकरी जीवल, कितुली, खजूरी गांवों का अस्तित्व संकट में फंस गया है। यहां के करीब दस हजार आबादी को तटबंधों राहत शिविरों में किसी तरह पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात बेकाबू हो जाने से दो सौ गांव में तबाही से बचाने के लिए एक बटालिय फ्लड पीएसी बुला ली गई है। कई गांवों से संपर्क टूट हुआ है। गुरुवार को मल्लाहनपुरवा के हरिश्चंद्र (55) की डूब कर मौत हो गई। इसी तरह सूरतगंज क्षेत्र के बैरानामऊ मंझारी गांव में 35 वर्षीय नन्हे राम यादव भैंस चराकर वापस लौटते समय सिमली नदी में पैर फिसल जाने के कारण डूब कर मौत हो गई। इसके अलावा बांसगांव निवासी पहलवान पांडेय (62) की सर्पदंश से जान चली गई।    

  
तराई के सूरतगंज क्षेत्र के हेतमापुर से लेकर टिकैतनगर दरियाबाद के इलाके तक जल तांडव मचा रही घाघरा से पीड़ितों को राहत और बचाव के कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। दस पीएसी की मोटर बोट, चार एनडीआरएफ की और  जिला प्रशासन की करीब सवा सौ नावें लगने के बावजूद लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया नहीं जा रहा है। कई गांव में पानी भर जाने के कारण छतों और पेड़ों पर फंसे लोगों को एनडीआरएफ व पीएसी की टीम भोजन के पैकेट पहुंचा रही है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed