{"_id":"6425ed6cee00c5a60902bdd9","slug":"wards-reservation-issued-barabanki-news-c-13-1-158632-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki : नौ सीटें आरक्षित, छह की कमान संभालेंगी महिलाएं, वार्ड का जारी हुआ आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki : नौ सीटें आरक्षित, छह की कमान संभालेंगी महिलाएं, वार्ड का जारी हुआ आरक्षण
Fri, 31 Mar 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:58 AM IST
सार
बाराबंकी जिले में इस बार पांच सीटों को अनारक्षित रखा गया है, जबकि छह की कमान महिलाएं संभालेंगी। इसमें सामान्य महिला के साथ अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने नए सिरे से निकायों का आरक्षण जारी कर दिया है। इस बार पांच सीटों को अनारक्षित रखा गया है, जबकि छह की कमान महिलाएं संभालेंगी। इसमें सामान्य महिला के साथ अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल रहेंगी। नए सिरे से आरक्षण लागू होने के बाद कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। वहीं निकाय चुनावों में संभावनाएं तलाश रहे कई दावेदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
बात अगर वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनावों की करें तो जिले की एक नगर पालिका व 12 नगर पंचायत सीटों में सेे चार अनारक्षित थीं। जबकि चार सीटें महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन, अनुसूचित वर्ग महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक-एक सीटें आरक्षित की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुए आरक्षण में अनारक्षित वर्ग को पांच सीटें दी गई हैं। अनुसूचित वर्ग महिला व अनुसूचित वर्ग को एक-एक, महिला को तीन, पिछड़ा वर्ग महिला व पिछड़ा वर्ग के लिए दो-दो सीटें आरक्षित हुई हैं। नगर पालिका नवाबगंज, नगर पंचायत बेलहरा, सतरिख, रामनगर, टिकैतनगर, सिद्धौर, देवा व जैदपुर में वर्ष 2017 का ही आरक्षण लागू रहेगा। इस आरक्षण पर आगामी छह अप्रैल तक आपत्तियां ली जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम आरक्षण जारी किया जाएगा। आरक्षण सूची जारी होने के बाद राजनैतिक दलों में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
2022 में यह जारी हुआ था आरक्षण
नवंबर 2022 में जारी की गई आरक्षण सूची में अनारक्षित वर्ग को 11 सीटें दी गई थीं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला को दो एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सिर्फ एक सीट आरक्षित हुई थी। इसमें महिला, अनुसूचित वर्ग महिला के लिए एक भी सीट पर आरक्षण नहीं किया गया था। हालांकि, पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर उठाए गए सवालों के बाद इस आरक्षण को लागू नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
कल होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी निकायों में मतदाता सूची का नए सिरे से पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसमें दावे और आपत्तियांं ली जा चुकी हैं। अलग-अलग निकायों में परिवर्धन के 1898, विलोपन के 1544 व संशोधन के 42 आवेदन आए थे, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है और दावे-आपत्तियों के आधार पर मतदाता सूूची तैयार की जा रही है। शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश कर दिया जाएगा।
निकाय वार वर्ष 2017, 2022 व 2023 में लागू आरक्षण
नपा नवाबगंज- महिला- अनारक्षित- महिला
नपं बेलहरा- महिला- अनारक्षित- महिला
नपं बंकी- अनारक्षित- अनारक्षित- महिला
नपं सतरिख- अनारक्षित- अनारक्षित- अनारक्षित
नपं रामनगर- अनारक्षित-अनारक्षित- अनारक्षित
नपं हैदरगढ़- महिला- अनारक्षित- अनारक्षित
टिकैतनगर- अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- अनारक्षित
नपं सिद्धौर- अनुसूचित वर्ग महिला- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- अनुसूचित वर्ग महिला
नपं सुबेहा- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित- अनुसूचित वर्ग
नपं फतेहपुर- महिला- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग
नपं देवा- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग
नपं दरियाबाद- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग महिला
नपं जैदपुर- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड का जारी हुआ आरक्षण
नगर पालिका परिषद नवाबगंज
अनुसूचित जाति- आनंद विहार, लक्ष्मणपुरी
अनुसूचित जाति महिला- बड़ेल
पिछड़ा वर्ग- विकास भवन, जलालपुर, पीरबटावन पूर्वी, कटरा बारादरी
पिछड़ा वर्ग महिला- बनवा, मकदूमपुर, पीरबटावन पश्चिमी
महिला- तहसील कॉलोनी, बढि़यन टोला, दशहराबाग, सत्यप्रेमी नगर, आजाद नगर, भितरी पीरबटावन।
अनारक्षित- गांधीनगर, कोठीडीह, वाल्मीकि नगर पुलिस लाइन, कानून गोयान, लखपेड़ाबाग, आलापुर, बेगमगंज लाजपतनगर, दुर्गापुरी, सरावगी, गुलरिया गार्दा, नेहरूनगर, रसूलपुर, कैलाश आश्रम।
नगर पंचायत टिकैतनगर
अनुसूचित जाति- नूरवाफ पश्चिमी
अनुसूचित जाति महिला- धधवारा पूर्वी
पिछड़ा वर्ग- नूरवाफ दक्षिणी
पिछड़ा वर्ग महिला- राय साहब
महिला- नूरवाफ पूर्वी, सरावगी पूर्वी
अनारक्षित- सरावगी पश्चिमी, नूरवाफ उत्तरी, धधवारा उत्तरी, राय साहब पूर्वी।
नगर पंचायत सिद्धौर
अनुसूचित जाति- डोमनगढ़हा, पश्चिमी कटरा
अनुसूचित जाति महिला- मालवीय नगर
पिछड़ा वर्ग- लंबौवा पिछड़ा वर्ग महिला- पूरे मक्का
महिला- अमहट, उत्तरी अंसारी
अनारक्षित- दक्षिणी अंसारी, सिद्धेश्वर, भोखन टोला, हटिया।
नगर पंचायत जैदपुर
अनुसूचित जाति महिला- महमूदपुर
पिछड़ा वर्ग- अहिरान, छेदा कटरा
पिछड़ा वर्ग महिला- मुक्खिन, वसीनगर महिला- मौलवी कटरा, चिकना महल, चैहट्टा
अनारक्षित- नयापुरा, अली अकबर कटरा, गढ़ी कदीम, मुतफर्रिक आबादी, छोटी बाजार ,रईस कटरा, बड़ापुरा, शाह कटरा, मेहंदी कटरा।
नगर पंचायत सतरिख
अनुसूचित जाति महिला- गढ़ी द्वितीय,
पिछड़ा वर्ग- पूरे भग्गन,
पिछड़ा वर्ग महिला- भारागंज महिला- पहितिया, चैधराना।
अनारक्षित- कायस्थाना प्रथम मलकाना, गढ़ी प्रथम, कायस्थाना द्वितीय, बाजार, काजियाना।
नगर पंचायत रामनगर
अनुसूचित जाति- धमेड़ी चतुर्थ,
अनुसूचित जाति महिला- लखरौरा द्वितीय
पिछड़ा वर्ग- रानी तृतीय, कादिराबाद प्रथम
पिछड़ा वर्ग महिला- रामनगर तृतीय
महिला- रानी द्वितीय, धमेड़ी प्रथम, रानी प्रथम
अनारक्षित- लखरौरा प्रथम, कादिराबाद द्वितीय, धमेड़ी तृतीय, रामनगर प्रथम, धमेड़ी द्वितीय व रामनगर द्वितीय।
नगर पंचायत हैदरगढ़
अनुसूचित जाति महिला- लिल्हौरा वार्ड
पिछड़ा वर्ग- सब्जी मंडी, सुभाष चंद्र बोस वार्ड
पिछड़ा वर्ग महिला- लोहिया वार्ड
महिला- ब्रह्मनान, घोसियाना
अनारक्षित- पूरे मित्तई, ठठराही, कुरैशी, भटखेरा, ठाकुरद्वारा, कोठी।
नगर पंचायत बंकी
अनारक्षित -जेल, उत्तर टोला दो, उत्तर टोला तीन, साईंपुरम दो, दक्षिण टोला एक।
अनुसूचित जाति महिला-दक्षिण टोला तीन।
पिछड़ा वर्ग-बाड़ा, दक्षिण टोला चार।
पिछड़ा वर्ग महिला-मंझपुरवा।
महिला-अंबेडकरनगर, साईंपुरम एक, दक्षिण टोला दो
नगर पंचायत रामसनेहीघाट
अनारक्षित - जेठबनी, धरौली, चंदौली, सुमेरगंज पूर्वी, सुमेरगंज पश्चिमी
अनुसूचित जाति महिला-बनी
पिछड़ा वर्ग-बेल्हा, आबकारी
पिछड़ा वर्ग महिला-ताला
महिला-सुमेरगंज दक्षिणी, भिटरिया, मालिनपुर अनुसूचित जाति दलसिंहपुर, बनीकोडर।
नगर पंचायत सुबेहा
अनारक्षित - पूरेबादल, सुलेमानपुर, पट्टी, हसनपुर, हवेली
अनुसूचित जाति महिला- सरायचंदेल पिछड़ा वर्ग-गढ़ी, सराय राजघाट
पिछड़ा वर्ग महिला-जवाहरनगर
महिला-निंदुरी, महतेली टोला, किला दरवाजा।ट
अनुसूचित जाति - पलिया, पूरे पलीहारन।
नगर पंचायत बेलहरा
अनारक्षित - जल्लानगर, भटुवा़ मऊ, कछुवाहन पुरवा, पट्टी, नेतपुरवा, सौरंगा एक, रानी कनीज आबिद, कटरा।
अनुसूचित जाति महिला- सलारी पिछड़ा वर्ग- मोहार, सौरंगा एक
पिछड़ा वर्ग महिला-खालेटोला, लच्छीपुर।
महिला-बखरिया टोला, बेलहरा व अजीद खान मजार।
नगर पंचायत देवा
अनारक्षित - हुज्जाजी एक,कचेहरान दो, लालापुर, चौधरियान, हुज्जाजी तीन, शेख तीन।
अनुसूचित जाति महिला-कचेहरान एक
पिछड़ा वर्ग-हुज्जाजी पश्चिमी दो, शेख दो
पिछड़ा वर्ग महिला-चौधरियान पूर्वी।
महिला-कटरा, हुज्जाजी पूर्वी, ट्ठट्ठ नगर पंचायत दरियाबाद अनारक्षित - मोगलान, मिर्द हान उत्तरी, घड़ियाली, चौधरियान पश्चिमी, छीपी, पठ खानी।
अनुसूचित जाति महिला-मिर्द हान दक्षिणी
पिछड़ा वर्ग-बरवारी, बनने तले
पिछड़ा वर्ग महिला-चौधरियान पूर्वी
महिला-मोहर्रियान, खिन्नी तले, मखदूम जादगान
नगर पंचायत फतेहपुर
अनारक्षित - नालापार दक्षिणी पांच, ब्रम्हणी टोला दो, काजीपुर, पचघरा एक, मोलबीगंज एक, नालापार दक्षिणी तीन, नालापार दक्षिणी एक, मोलबीगंज दो।
अनुसूचित जाति महिला-दशरथपुर।
पिछड़ा वर्ग-कटघरा लहसी, काजीपुर एक, काजीपुर तीन
पिछड़ा वर्ग महिला-नालापार उत्तरी, ब्रम्हणी टोला एक
महिला- फैय्याजपुरा, पचघरा दो, नालापार दक्षिणी दो, नालापार दक्षिणी ।
अनुसूचित जात-देवखरिया।
204 वार्डों के लिए जारी हुई आरक्षण की सूची
निकाय चुनाव को लेकर हो रही सुगबुगाहट सरगर्मी में बदल गई। बृहस्पतिवार देर शाम शासन ने जिले की एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों के 204 वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी। नगर पालिका नवाबगंज के 29, नगर पंचायत टिकैतनगर के 10, सिद्धौर के 11, जैदपुर के 17, सतरिख के 11, रामनगर के 14, हैदरगढ़ के 12, फतेहपुर के 19, देवा के 12, दरियाबाद के 13, बेलहरा के 15, सुबेहा के 14, रामसनेहीघाट के 14 और बंकी के 13 वार्डों का आरक्षण जारी हो गया है। इसे लेकर देर रात तक चर्चाएं होती रहीं। आरक्षण में महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। नए आरक्षण ने कई लोगों के सभासदी का चुनाव लड़ने का मौका दिया है, वहीं कई के मंसूबे ध्वस्त हो गए हैं। इनमें नगर पंचायत रामसनेहीघाट में पहली बार चुनाव होंगे। यह करीब आधा दर्जन गांव के लोग प्रधानी के बजाय चेयरमैन और सभासद को चुनेंगे।