फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voting today

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज, तैयारियां पूरी

Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
voting today
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कोर्ट में वोट डाले जाएंगे। इसी दिन अपराह्न 3 बजे के बाद मतगणना करवाकर परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा और सपा के बीच होना है। दोनों दलों के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार राजरानी रावत और सपा उम्मीदवार नेहा सिंह आनंद के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला जिले के 57 जिला पंचायत सदस्य करेंगे। सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए दोनों दलों के उम्मीदवारों ने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

सत्ता पक्ष ने अपने पद का जमकर प्रयोग किया और हर प्रकार के हथकंडे भी अपनाए। जबकि विपक्षी दल ने दूसरा तरीका अपनाया और सदस्यों को कई प्रकार के प्रलोभन देकर अपने पाले में लाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन अब जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा ये तो शनिवार की शाम को पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो इनमें से ज्यादातर सदस्य भाजपा के खेमे में बताए जा रहे हैं क्योंकि इनमें से एक-दो को छोड़ दिया जाए तो बाकी सदस्य ऐसे स्थान पर हैं जहां कि जानकारी दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के अलावा किसी को नहीं है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान जिलाधिकारी कोर्ट में होगा। वहीं अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रशासन ने इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
देर रात वापस आएंगे सदस्य
गुप्त स्थानों पर रहकर मालपुआ काट रहे ज्यादातर जिला पंचायत सदस्यों के देर रात तक वापस आने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दलों के शीर्ष नेताओं से हरी झंडी मिलने के बाद इनको सैर कराने ले गए विश्वासपात्र इन्हें रात में वापस ला सकते हैं। इन्हें ठहराने के लिए भी दोनों दलों ने बेहतर व्यवस्था कर रखी है और मजबूत पहरा भी लगा रखा है। इसके अलावा इन पर तगड़ी नजर रखी जा रही है जिससे क्रॉस वोटिंग पर रोक लगाई जा सके।
प्रेक्षक की निगरानी में होगा मतदान और मतगणना
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान और मतगणना प्रेक्षक की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उदयभानुु त्रिपाठी को बतौर प्रेक्षक जिले में भेजा गया है। वह देवा रोड स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। उनका मोबाइल नंबर 9639987888 है। जिला पंचायत सदस्य सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक प्रेक्षक से मिल सकते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सुबह 11 से 3 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कोर्ट में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी और इसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed