फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Voting in four block area today

चार ब्लॉक क्षेत्र में मतदान आज

Mon, 12 Oct 2015 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
इन ब्लॉकों के करीब 5 लाख 16 हजार 138 मतदाता मंगलवार डीडीसी व बीडीसी सदस्य पद के 2658 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 48 फीसदी महिलाएं हैं।
विज्ञापन


चारों ब्लॉक में 15 डीडीसी के पदों पर 238 उम्मीदवार और बीडीसी सदस्य के 358 पदों पर 2420 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए सोमवार को 794 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं जो शाम तक केंद्रों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


डीएम व अन्य अधिकारियों ने चारों ब्लॉक क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान कर्मियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए।

दूसरे चरण में दरियाबाद, बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर और पूरेडलई ब्लॉक क्षेत्र में मंगलार को मतदान होगा। इसके लिए 322 मतदान केंद्र तथा 794 बूथ बनाए गए हैं।

इन ब्लॉकों के करीब 5 लाख 16 हजार 138 मतदाता मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उनमें लगभग 48 फीसदी महिला हैं।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए चारों ब्लॉकों से 794 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। दूसरे चरण का चुनाव कराने के लिए करीब 31 सौ कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने चारों ब्लॉक  पहुंचकर कर्मचारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed