फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

वोट हमार है अधिकार, नहीं करेंगे इसे बेकार

Sat, 13 Nov 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को और गति देने के लिए शुक्रवार को शहर समेत जिले के कई शिक्षण संस्थाओं के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। सभी ने स्लोगन लिखे तख्तियों को हाथ में लेकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने के संदेश दिया।
विज्ञापन

इसी को लेकर स्वीप के माध्यम से शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जमीलुर्रहमान इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज के साथ, रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज मसौली सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों, को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने ‘वोट हमार है अधिकार, नहीं करें इसको बेकार’ स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर मतदान करने के प्रति भी जागरूकता फैलाई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर साफ-सुथरी सरकार बनाने के लिए पढ़े-लिखे और योग्य प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हैदरगढ़ क्षेत्र के पोखरा राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चे बैनर, पोस्टर लेकर परिसर के बाहर निकले और आबादी में लोगों को मतदान करने की अपील की है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवाजगंज से 125 छात्र छात्राओं ने रैली निकाल पास के गांवों में भ्रमण किया। इसी क्षेत्र के श्रीरामेश्वरदास इंटर कॉलेज के 550 छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।
इसी तरह कबूलपुर राजकीय हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय पूरे कुबेर, बहरामपुर, उमरवल, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबेहा, सेमरावां, जमीनहुसेनाबाद सहित कई अन्य विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाल मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मतदान प्रतिशत सुधारने के लिए लगातार जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता रैली के आयोजन के दौरान संबंधित कार्यक्रम स्थलों पर शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
अपर जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बनीकोडर गांव स्थित जेबीएस महाविद्यालय में बीएलओ को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए उसकी आयु तथा रात निवास के बारे में अवश्य जानकारी प्राप्त कर लें।

एसडीएम विजय त्रिवेदी ने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर उसका सत्यापन कर लें तो किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रह जाएगी। तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि किसी बीएलओ को कोई जानकारी या दिक्कत हो तो उनसे संपर्क करके अपनी समस्या बता सकते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधक अंगद सिंह, राजस्व निरीक्षक नानक शरण समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed