{"_id":"5b75d4461a8991d35a089ccac9ae8aa5","slug":"visitors-will-find-the-online-slip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकातियों को मिलेगी ऑनलाइन पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाकातियों को मिलेगी ऑनलाइन पर्ची
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी जिला कारागार में निरुद्घ बंदी, कैदियों से मिलने के लिए अब उनके परिवारीजनों को काफी राहत मिलेगी। जेल द्वारा मुलाकात की प्रक्रिया सरल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके तहत जेल गेट पर एक कक्ष बनाया जा रहा है जहां पर मुलाकात करने वालों की फोटोग्राफी भी होगी। वहीं जेल की वेबसाइट से अब कोई भी मुलाकात करने के लिए आन लाइन पर्ची बुक करवा सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा जिले की जेलों में मुलाकात करने की प्रक्रिया को सरल बनाने का काम किया जा रहा है।
इसके तहत अब जेल के बाहर एक कक्ष बनाया जा रहा है जिसमें कंप्यूटर समेत कई उपकरण लगाए जा रहे हैं। अब जेल में मुलाकात करने वाले लोगों की वीडियोग्राफी होगी उसके बाद ही वह जेल के अंदर जा सकेंगे। साथ ही बाराबंकी जेल की बेवसाइट पर जाकर कोई भी मुलाकात करने के लिए आन लाइन पर्ची पहले से ही बुक करा सकता है। इस प्रक्रिया को शुरू हो जाने से दूरदराज के रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।