{"_id":"68ab73b4c72c1caa3804df50","slug":"viral-fever-increased-due-to-change-in-weather-skin-complaints-also-increased-barabanki-news-c-315-1-slko1012-146317-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मौसम में बदलाव से बढ़ा वायरल बुखार, त्वचा की शिकायतें भी बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मौसम में बदलाव से बढ़ा वायरल बुखार, त्वचा की शिकायतें भी बढ़ीं
विज्ञापन
शिविर में मरीज देखते चिकित्सक।
- फोटो : शिविर में मरीज देखते चिकित्सक।
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव का असर रविवार को पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दिखा। इस दौरान वायरल बुखार और त्वचा रोग के मरीज सबसे ज्यादा रहे। शिविर में गंभीर हालत में पहुंचे 49 मरीजों को रेफर किया गया। वहीं, टीबी के 20 संदिग्ध मरीजों को जांच लिखी गई।
जिले के सभी 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 3781 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1284, महिलाओं की संख्या 1384 और बच्चों की संख्या 1113 रही। इस दौरान दो लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। वहीं, 45 लोगों की हेपेटाइटिस बी और सात लोगों की हेपेटाइटिस सी, 94 मरीजों की मलेरिया और 14 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई, लेकिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य मेले में वायरल बुखार के 475, सर्दी जुकाम के 309, त्वचा रोग के 521 और पेटदर्द के 300 मरीज देखे गए।
इसके अलावा नेत्र रोग के 16, लिवर के 66, डायबिटीज के 124, खून की कमी के 40 और हाइपरटेंशन के 67 मरीज देखे गए। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में आए बदलाव की वजह से वायरल बुखार, पेटदर्द और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। थलवारा पीएचसी पर दवा लेने पहुंची राधिका ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। वहीं, महेश ने बताया कि पेटदर्द की दवा लेने के लिए वह अस्पताल आए थे। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए 85 डॉक्टर और 220 कर्मचारियों को लगाया गया था। मौसम में बदलाव की वजह से वायरल बुखार बढ़ा है।