{"_id":"6756034e2f73a8a463040e04","slug":"villagers-will-get-facilities-from-annapurna-bhavan-barabanki-news-c-315-1-brp1007-129463-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अन्नपूर्णा भवन से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अन्नपूर्णा भवन से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। आदर्श ग्राम पंचायत चंदवारा में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कार्डधारकों में अनाज का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। अन्नपूर्णा भवन बन जाने से कार्डधारकों को अब यहां से अनाज के साथ रोजमर्रा की वस्तुएं भी मिल सकेंगी। ये एक तरह की मॉडल दुकानें होगी।
इस दौरान गरीब कार्ड धारकों को भाजपा मंडल अध्यक्ष केवल प्रसाद वर्मा ने कंबल का भी वितरण किया। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक इमरान अहमद, ग्राम प्रधान रमेश जयसवाल, प्रतिनिधि पप्पू जयसवाल, कोटेदार दीपक राजपूत, कमलेश वर्मा, धनीराम प्रजापति, अखिलेश यादव, श्यामलाल प्रजापति व रोहित राजपूत सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।