{"_id":"60f9b7e68ebc3e72ea6b6463","slug":"villagers-caught-a-vehicle-carrying-government-grain-barabanki-news-lko5880356175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सरकारी अनाज ले जा रहा वाहन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सरकारी अनाज ले जा रहा वाहन पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त मिले राशन वितरण पर भी डाका डाला जा रहा है। गांव से अनाज की कालाबाजारी को लेकर जा रहे एक वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरोना महामारी के दौरान हर कोई जरूरतमंदों और असहायों की मदद में लगा है। लेकिन कोटेदार इनके हक पर डाका डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों को वितरण के लिए आया राशन कोटेदार एक वाहन पर लादकर कालाबाजारी के लिए भेज रहा था। ग्रामीणों ने गांव के बाहर निकलते ही सुखीपुर चौराहे पर वाहन को रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस की सूचना पर उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के लिए निर्देशित किया। पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर राशन लदे वाहन को पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया गया है। सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। उनके द्वारा यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार्डधारक राजरानी, रीना देवी, शर्मा देवी, सावित्री, मालती, कुंती ने बताया कि कोटेदार ने ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया है। संवारा, कृष्णादेवी, लखराजा आदि ने बताया कि जून माह का मुफ्त राशन अभी तक नहीं मिला है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।