{"_id":"5dc316238ebc3e5b521ee56c","slug":"veterinarians-found-without-uniform-were-reprimanded-by-principal-secretary-barabanki-news-lko490839653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वर्दी के मिले पशु चिकित्सकों को प्रमुख सचिव ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वर्दी के मिले पशु चिकित्सकों को प्रमुख सचिव ने फटकारा
विज्ञापन
बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र के चक गंजरिया फार्म का बुधवार सुबह औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव पशुधन बीएल मीणा ने बिना वर्दी के मिले पशु चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई। वहीं मवेशियों को हरे चारे की जगह भूसा देने पर उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। प्रमुख सचिव के तेवर देख अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए।
चक गंजरिया फार्म में बुधवार सुबह प्रमुख सचिव पशुधन बीएल मीणा के अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रमुख सचिव ने सबसे पहले गोशाला जाकर वहां के मैनेजर डॉ. मदन पाल से पूछा कि पशुओं को खाने में क्या दिया जा रहा है। इस पर मैनेजर ने बताया कि हरा चारा नही है, इसलिए भूसा व पशु आहार दिया जा रहा है। ये सुनते ही प्रमुख सचिव ने एक बोरी पशु आहार जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद भ्रूण प्रत्यारोपण लैब पहुंचकर डॉ. संतोष कुमार यादव से तकनीकी जानकारी ली। फिर पोल्ट्री फार्म इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा ने प्रमुख सचिव को हैचरी प्लांट दिखाया और सरकार द्वारा संचालित बैकयार्ड योजना की जानकारी दी। पोल्ट्री फार्म में सफाई देखकर प्रमुख सचिव ने इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा को शाबासी दी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने संबंधित अफसरों को जमकर फटकार लगाई। डॉक्टरों को बिना वर्दी में देख प्रमुख सचिव का पारा चढ़ गया और उन्होंने वर्दी में रहने की चेतावनी दी।
पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रकाश सिंह से सवाल करने पर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर प्रमुख सचिव बोले- बैठ जाओ, तुम्हें कुछ नहीं मालूम है। मौके पर मौजूद जिला पशु चिकित्सा अधिकारी एसके जायसवाल ने प्रमुख सचिव से वादा किया कि जिले में तीन ऐसे काश्तकार बनाये जाएंगे जो हर महीने एक लाख अंडा उत्पादन करेंगे। इस मौके पर अपर निदेशक पशुपालन अरविंद कुमार, डॉ. संतोष यादव, डॉ. मिहिर सिंह, डॉ. नीरज वर्मा, मुस्तफा खान मौजूद रहे।