फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   very soon police attached criminals property

तस्कर व प्रापर्टी डीलर की 25 करोड़ की सम्पति होगी जब्त

Sun, 12 Jun 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
very soon police attached criminals property
बाराबंकी। माफियाओं व तस्करों पर शिंकजा कसने के अभियान के तहत जल्द ही तीन तस्करों, एक प्रापर्टी डीलर व शातिर चोर की 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसकी रिपोर्ट शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को भेज दी है। डीएम की मुहर लगते ही पुलिस - प्रशासन ऐसे गैंगेस्टर के आरोपियों की अपराध कार्यों से अर्जित की गई संपत्ति जब्त करेगा। जब्त की जाने वाली संपत्ति में गोमती नगर स्थित आलीशान मकान व शहर के आसपास स्थित प्रापर्टी शामिल है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में लखनऊ निवासी प्रापर्टी डीलर संजय सिंगला पर गैंगेस्टर का मामला दर्ज है। इसकी विवेचना कर रहे एसओ जहांगीराबाद ने उसके लखनऊ के गोमतीनगर स्थित तीन आलीशान मकान व भूहेरा स्थित प्रापर्टी कुल कीमत 22 करोड़, जैदपुर थाने के तस्कर व गैंगेस्टर के आरोपी टिकरा निवासी मेरोज, फिरोज व सहीम की विवेचना कर रहे सतरिख के प्रभारी निरीक्षक ने करीब दो करोड़ की गांव व शहर में स्थित भवन-भूमि तथा सुबेहा थाना क्षेत्र के गैंगेस्टर के आरोपी शातिर चोर रामबरन की विवेचना कर रहे कोठी प्रभारी निरीक्षक ने करीब 50 लाख संपत्ति अपराध कार्यों से अर्जित करने की रिपोर्ट एसपी को दी थी।
विज्ञापन

इन आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की रिपोर्ट शनिवार को एसपी ने जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह को भेजी है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जैदपुर थाने के तीन तस्कर, लखनऊ निवासी प्रापर्टी डीलर व सुबेहा थाने के शातिर चोर की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति जल्द कुर्क करने की कवायद की जा रही है। इस कार्रवाई के पूरी होने पर करीब 50 करोड़ से अधिक की सम्पति जब्त करने का लक्ष्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगेस्टर के आरोपी की 20 लाख की संपत्ति जब्त
कुर्सी (बाराबंकी)। प्रतिबंधित मांस की तस्करी के गैंगलीडर की 20 लाख से अधिक की संपत्ति शनिवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने जब्त की है। शनिवार को थाना व कस्बा कुर्सी के कसाईबाड़ा मोहल्ला निवासी मुमताज उर्फ गोगे के घर पर सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार व तहसीदार राहुल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंची। यहां पर मुनादी कराने के बाद पुलिस ने मुमताज के कसाई बाड़ा व ब्रम्हनी टोला स्थित दो मकान जिनकी कीमत 20 लाख 9 हजार, सात सौ साठ रुपए रूपये को सील कर जब्त कर लिया गया है।

मुमताज प्रतिबंधित मांस की तस्करी करता था। इसके ऊपर गिरोह बंद अधिनियम के तहत कुर्सी थाने में गैंगेस्टर का मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को डीएम के आदेश पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की। मौकेे पर राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र सरोज, एसओ शिखा सिंह आदि मौजूद थे। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित मांस की तस्करी से अर्जित की गई मुमताज की 20 लाख की संपत्ति में दो मकान जब्त किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed