फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vehicles carrying more passengers than capacity

क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे रहे वाहन

Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying more passengers than capacity
बाराबंकी। जिले में बेखौफ चल रहे डग्गामार वाहन यातायात नियमों की पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं। इन्हें न तो अफसरों का खौफ है और न ही सवारियों के जीवन की चिंता। जहां मन में आया सवारियां बिठाने या उतारने लगते हैं। मनमाने ढंग से क्षमता से अधिक सवारी भरते हैं और बीच सड़क पर उतार देते हैं। रामसनेहीघाट में हुए हादसे के बाद भी क्षेत्र में डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

शहर में देवा तिराहा, नाका चौराहा व पल्हरी चौराहे से दर्जनों सवारी वाहन चलते हैं। यातायात पुलिस और एआरटीओ विभाग की नजर आए दिन इन पर पड़ती हैं लेकिन कभी कभार इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। बसों में मानक से अधिक यात्री प्रतिदिन बैठाए जाते हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक चलने वाले इन वाहनों से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। ऐसे वाहनों की रफ्तार भी काफी अधिक होती है।
विज्ञापन

अधिक कमाई के चक्कर में चालक नियम कानून को ताक पर रखते हुए क्षमता से अधिक सवारी आड़ा-तिरछा बैठा लेते हैं। इस दौरान कई लोग वाहनों के गेट पर बैठने के साथ ही खड़ा होकर भी सफर करते हैं। वाहनों की तेज रफ्तार के दौरान यात्रियों में इस बात का भय बना रहता है कि कही कोई अनहोनी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों को जोखिमभरी यात्रा कराने वाले ऐसे वाहन चालकों पर नजर पड़ने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। सुबह सात बजे से ही नाका चौराहा व पटेल तिराहे पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। नियम कानून ताक पर रख कर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बावजूद उनकी मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है।

एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि डग्गामार वाहनों की धरपकड़ की जा रही है। प्रतिदिन हो रही चेकिंग में ऐसे वाहनों पर निगाह रहती है। जो मिलते हैं, उनपर कार्रवाई भी होती है। डग्गामारी के खिलाफ जल्द ही एक विशेष अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed