फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Van fell into the river, two dead

नदी में गिरी वैन, सिपाही समेत दो मरे

Sun, 10 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 10 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Van fell into the river, two dead
बाराबंकी में बिशुनपुर कुतुलूपुर गांव के निकट स्थित कल्याणी नदी में मैजिक गिरने के बाद घटनास्थल पर गाड़ी को निकालने की कोशिश करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुतलूपुर गांव के पास रविवार को कल्याणी नदी में एक टाटा मैजिक जा गिरी। इसमें सवार एक सिपाही व एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृत सिपाही मोहम्मदपुर खाला थाने में तैनात था।
विज्ञापन

बाराबंकी शहर से सवारियां लेकर जा रही एक टाटा मैजिक रविवार सुबह 11 बजे के करीब फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में कुतलुपुर गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर कल्यानी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में मैजिक में सवार मोहम्मदपुर खाला थाने में तैनात व उन्नाव जिले के असोहा थानाक्षेत्र के ग्राम मनियाबाद के रहने वाले सिपाही रामस्वरूप राजवंशी (59), शुभ निगम (3) पुत्र मंशाराम, बच्चे की मां विनीता (30) व बहन अंजलि (5) निवासी ग्राम इज्जतपुर कोतवाली फतेहपुर, शहाबुद्दीन(30) निवासी विशुनपुर, वसीम(40), फरहान(22)  व रेशमा(28) निवासी बेगमगंज जिला कानपुर, प्रभा देवी(50), चंद्रवीर सिंह(32), दीपशिखा(24) सभी निवासी नेहरूनगर जनपद ललितपुर शहर व तेजप्रताप(35) पुत्र संतराम निवासी ग्राम पवैयाबाद देवा व इस्लाम(35) पुत्र हाफिज निवासी बेगमगंज कोतवाली नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी देवा व जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सीएचसी देवा मेें सिपाही रामस्वरूप राजवंशी व जिला अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे शुभ निगम की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे में घायल पांच लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।


वहीं मृत सिपाही के प्रति मोहम्मदपुर एसओ रिजवान अब्बास व फतेहपुर कोतवाल मोहन वर्मा समेत पुलिस कर्मियों ने शोक संवेदना प्रकट की है। कोतवाल मोहन वर्मा ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed