फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccition

45 सौ को लगी सेकेंड डोज

Sun, 29 Aug 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
vaccition
बाराबंकी। टीकाकरण कराने को लेकर केंद्रों पर जुट रही भीड़ कम नहीं हो रही है। शनिवार को भी बूथों पर सुबह से ही लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। इस दौरान फर्स्ट डोज के साथ ही करीब 45 सौ लोगों को कोरोना टीके की सेकेंड डोज लगाई गई।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोग खुद को टीका लगाकर सुरक्षित कर लेना चाह रहे हैं। यहीं कारण है कि पहले जहां बुलाने के बाद भी लोग टीका लगवाने के लिए बूथों के नजदीक तक नहीं आ रहे थे वहीं आज यह स्थिति है कि लोगों में टीका लगवाने के लिए मारामारी मची हुई है। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रामसेवक इंटर कॉलेज में बने बूथों पर शनिवार की सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार तक करना पड़ा। इसके बावजूद लोग बूथों पर डटे रहे और टीका लगवाने के बाद ही घर गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि शनिवार सेकेंड डोज के लिए आरक्षित हैं लेकिन इस दौरान बूथों पर आने वाले लोगों को फर्स्ट डोज भी लगाई गई। इस दौरान करीब 45 सौ लोगों को सेकेंड डोज लगाई गई है। लेकिन लोगों से अपील की जाती है कि वह जिस तरह से बूथों पर एक दूसरे से उलझ जाते हैं ऐसा करने की जरूरत नहीं है। थोड़ा धैर्य रखें। हर किसी को टीका लगेगा। क्योंकि हम लोगों का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed