फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

महाअभियान के तहत 40 हजार को लगा कोरोना का टीका

Tue, 07 Sep 2021 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। टीकाकरण महाअभियान के तहत सोमवार को 40 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीका लगवाने के लिए सुबह से ही केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि कई स्थानों पर पहले टीका लगवाने को लेकर लोग आपस में ही भिड़ गए। पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। लोगों को हिदायत दी गई कि यदि किसी ने बाधा पहुंचाने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। लेकिन कई स्थानों पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि शाम तक केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य होता रहा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए विभाग ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के प्रयास में हैं। इसको लेकर शासन से समय-समय पर महाअभियान चलाए जाने के आदेश जारी किए जाते हैं। इसी के तहत सोमवार को भी जिले में महाअभियान चलाया गया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए जिले भर में 130 केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों के माध्यम से 59 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया लेकिन चलाए गए अभियान के तहत 40 हजार लोगों को ही टीका लगाया जा सका। केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पहले टीका लगवाए जाने को लेकर निंदूरा, बड़ागांव, सतरिख समेत कई स्थानों पर विवाद भी हुआ। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। हिदायत दी कि दोबारा किसी ने बाधा पहुंचाने का प्रयास किया तो उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी। वहीं कई केंद्रों पर भीड़ की वजह से शाम तक टीकाकरण का कार्य चलता रहा।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के तहत सोमवार को जिले भर में 130 केंद्र बनाए गए थे। शासन स्तर से 59 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष 40 हजार लोगों को टीका लगाया गया। लोगों से अपील की जाती है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। 18 प्लस के जो लोग हैं वह निकट के केंद्रों पर पहुंच टीका जरूर लगवाएं।
हालात बदले अब पहले टीका लगवाने पहुंच रहे लोग
एक समय था कि कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे थे और यदि टीम टीका लगाने के लिए गांव जाती भी थी तो लोग नदी में कूद जाया करते थे। लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। लोग पहले टीका लगवाते हैं, इसके बाद किसी दूसरे कार्य के लिए जाते हैं। सोमवार को सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के शेषपुर टूटरु गांव में टीका लगवाने के लिए लोग विद्यालय के बाहर भरे पानी में घंटों खड़े होकर इंतजार करते रहे। किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए पुलिस को भी केंद्र पर तैनात किया गया था।
सीएमओ ने देखा वैक्सीनेशन का हाल
त्रिवेदीगंज। सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर वैक्सीनेशन का हाल देखा। केंद्र पर भर्ती प्रसूताओं से मिल रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सीएमओ रामजी वर्मा ने सीएचसी का औचक निरीक्षक किया।

केंद्र पर वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली और कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से सुविधाओं व दवा इलाज के बारे में बात की। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी कर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्र पर प्रसव व ऑपरेशन की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed