फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की किल्लत से बढ़ रहा विरोध

Thu, 29 Jul 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
vaccination
टिकैतनगर (बाराबंकी)। कोरोना टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की किल्लत को लेकर लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। सीएचसी टिकैतनगर टीकाकरण केंद्र में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे ही लोग टीका लगाने के लिए पहुंच गए थे। सुबह दस बजे जब टीकाकरण शुरू हुआ तो लोगों को पता चला कि अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन सौ डोज ही हैं।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए लोगों ने पर्ची भी जमा की। लेकिन कुछ लोगों को सीधे वैक्सीन लगा दी गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने अव्यवस्थाओं का ठीकरा स्वास्थ्यकर्मियों के सिर फोड़ते हुए उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

कोविशील्ड की दूसरी डोज समय का नजदीक आने पर लोगों को टीका लगाने के लिए मैसेज आ रहे हैं। मैसेज मिलने के साथ लोग वैक्सीन लगाने के लिए अपने नजदीकी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। मौजूदा समय में टीकाकरण केंद्रों में कोविशील्ड वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। हालांकि लोगों को कोविशील्ड की सौ डोज प्रतिदिन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी टिकैतनगर पर सुबह साढ़े आठ बजे से ही टीकाकरण के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लगभग सौ लोग ऐसे थे जिनको कोविशील्ड की दूसरी डोज लगनी थी। तो वहीं सैकड़ों लोग अपनी पहली डोज लगवाने के लिए पहुंचे थे। दस बजे टीकाकरण शुरू हुआ। जब कोविशील्ड लगाने वालों को नंबर आया तो स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया केंद्र में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है।
इस पर लोग स्वास्थ्यकर्मियों पर भड़क गए। लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि जब स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन ही नहीं है तो फिर उनको मोबाइल पर नजदीकी केंद्रों में टीका लगाने का मैसेज क्यों भेजा जा रहा है। ग्रामीण सुभाष, मीरा, सुनीता, मनोज, दुर्गेश पांडे, ननकू आदि ने आरोप लगाया है कि वह सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।

लोग अपनी पर्ची जमा कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे तो वहीं टीकाकरण कर रहे बीपीएम अभिषेक सिंह रसूखदार लोगों को सीधे टीकाकरण के कमरे में ले जाकर टीकाकरण करते रहे। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष उत्पन्न हो गया। हंगामे की संभावना के चलते जिम्मेदार अधिकारी लोगों से बात करने से बचते रहे। अधीक्षक डॉ. हेमंत गुप्ता ने बताया कि केंद्र को कोविशील्ड वैक्सीन डोज सौ प्रतिदिन मिल रही हैं। जिनको नियमानुसार यहां पर आए हुए लोगों को लगवाई जा रही है। डोज की कमी के चलते टीकाकरण में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed