{"_id":"60ede7ba8ebc3ec3093dcf21","slug":"vaccination-barabanki-news-lko586809879","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन का गहराया संकट, 17 स्थानों पर ही लग सकेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन का गहराया संकट, 17 स्थानों पर ही लग सकेंगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन का संकट दिन ब दिन गहराता जा रहा है। पर्याप्त डोज न मिलने के कारण बूथों की संख्या भी कम करनी पड़ रही है। वैक्सीन की कमी यहां तक पहुंच गई है कि अब बुधवार को महज 17 स्थानों पर ही टीके लगाए जा सकेंगे। क्योंकि विभाग को जितनी डोज की जरूरत है उतनी डोज नहीं मिल पा रही हैं।
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। पूरे जिले में 176 बूथ बनाकर एक दिन में 18 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। लेकिन जुलाई माह से शुरू हुआ वैक्सीन की कमी का संकट दिन ब दिन गहराता जा रहा है। विभाग की माने तो अब हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि वैक्सीन की कमी से महज 17 स्थानों पर ही टीका लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इनमें 15 सीएचसी और जिला अस्पताल के अलावा जिला महिला अस्पताल पर ही लोगों को टीके लगाए जा सकेंगे।
सूत्रों की माने तो वैक्सीन की कमी को देखते हुए गांवों में बनाए गए बूथों को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया गया है और अब इन बूथों को तभी संचालित किया जा सकेगा जब वैक्सीन का संकट कम हो जाएगा और विभाग को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलने लगेगी। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि हमें प्रतिदिन जितनी वैक्सीन की जरुरत है उतनी नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से अब महज 17 बूथों पर ही टीकाकरण कराए जाने का निर्णय लिया गया है।