फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: Mukesh Ambani issued notice in Reliance biogas plant case, hearing scheduled for January 16; know the full

यूपी: रिलायंस बायोगैस प्लांट मामले में मुकेश अंबानी को नोटिस, 16 जनवरी को होगी सुनवाई; जानें पूरा मामला...

Wed, 17 Dec 2025 07:40 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 17 Dec 2025 07:40 PM IST
सार

बाराबंकी में रिलायंस बायोगैस प्लांट से जुड़े कथित आपराधिक मामलों में जिला जज की अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख 16 जनवरी तय की है।

विज्ञापन
UP: Mukesh Ambani issued notice in Reliance biogas plant case, hearing scheduled for January 16; know the full
मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाराबंकी में देवा रोड स्थित रिलायंस बायोगैस इंडस्ट्री से जुड़े कथित आपराधिक कृत्यों के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव की अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


मामला सेवादार मनीष मेहरोत्रा द्वारा अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन के माध्यम से दाखिल याचिका से जुड़ा है। याचिका में लोकक्षति निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय से वाद चलाने की अनुमति मांगी गई है। 
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता का आरोप है कि रिलायंस बायोगैस इंडस्ट्री द्वारा गैस और खाद निर्माण के बाद निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को किसानों को गुमराह कर जैविक खाद बताकर गांवों की मुख्य सड़कों पर डंपरों के माध्यम से गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे न केवल सड़कें दूषित हुईं, बल्कि बेजुबान जानवरों और आम नागरिकों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आईं। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि फैक्ट्री से जुड़े अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन के कारण कई लोगों की मृत्यु हुई, जबकि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कंपनी ने पालन नहीं किया। 


प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मुकेश अंबानी समेत सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 16 जनवरी निर्धारित की है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed