फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: Case filed against Shri Ram Swaroop Memorial University, students were admitted without recognition

UP: श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी पर मुकदमा दर्ज, बिना मान्यता लिया गया छात्रों का प्रवेश

Thu, 04 Sep 2025 10:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Sep 2025 10:01 AM IST
सार

आईजी और कमिश्नर की संयुक्त जांच रिपोर्ट में विश्वविद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। रिपोर्ट पर शासन ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। पाठ्यक्रमों की बिना मान्यता के ही विश्वविद्यालय में प्रवेश लिए गए।

विज्ञापन
UP: Case filed against Shri Ram Swaroop Memorial University, students were admitted without recognition
श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के दाखिले और लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह कार्रवाई उच्च शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. दिनेश कुमार की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन


आरोप है कि विश्वविद्यालय ने पिछले तीन वर्षों में बिना मान्यता के एलएलबी और बीबीए जैसे विधि पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश लिया। वर्ष 2025-26 के लिए छात्रों का पंजीकरण भी नियमावली के विपरीत पाया गया। इतना ही नहीं, 2023-24 और 2024-25 सत्र में प्रवेश लेकर परीक्षाएं भी कराई गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मंत्री ओपी राजभर के बयान से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, सड़क किया जाम; पार्टी ने कहा गुंडागर्दी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीईटी 2025: 46 जिलों में परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बस चलाने के निर्देश, शनिवार-रविवार को होना है एग्जाम; जानिए निर्देश


अधिकारियों का कहना है कि यह सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। सूत्रों के अनुसार, आईजी और कमिश्नर की संयुक्त जांच रिपोर्ट में विश्वविद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। रिपोर्ट पर शासन ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने भी इस पूरे प्रकरण पर गंभीरता से संज्ञान लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed