{"_id":"0890b9ddf14e529dfb7951f64880c99d","slug":"uncontrolled-bus-collision-three-car-and-one-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस ने तीन कार व बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस ने तीन कार व बाइक में मारी टक्कर
बाराबंकी/अमर उजाला
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज की एक बस सोमवार की शाम मसौली थाना क्षेत्र में सहावपुर कस्बे के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस ने आगे चल रही एक कार मेें टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलशन मोहम्मद, आरसी आलम, शफीक व बूटे निवासी राप्ती बैराज जिला बैराज घायल हो गए।
वहीं इसके बाद ने दूसरी कार में भी टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार सवार डॉ. शिवम मिश्रा निवासी मुंशी पुलिया लखनऊ घायल हो गए। वहीं इस दौरान बस की टक्कर से एक अन्य कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में भी कार सवार सुधा व उनके पति शलीलरत्न गौतम निवासी जिला श्रावस्ती भी मामूली चोटिल हो गए।
वहीं एक बाइक में भी बस की टक्कर लगी। जिसमें बाइक सवार रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमोली कला निवासी राहुल शुक्ला, इनकी भाभी रेनू व भतीजा छह साल का आदित्य शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हालांकि इस हादसे में बस में सवार कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ है लेकिन हाईवे पर इस हादसे के चलते बस के यात्रियों व अन्य लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। हादसे में घायल हुए लोगों का जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया है।
जहां पर सात लोगों को भर्ती किया गया है। हादसा करने वाले बस के चालक व परिचालक मौके से भाग निकले है। एसओ रायसिंह यादव ने बताया कि बस कब्जे में लेकर उसके चालक व परिचालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।