{"_id":"69a339f3c7597591fa0c82b4","slug":"uncontrolled-bike-falls-into-a-ditch-at-a-turn-businessmans-son-dies-barabanki-news-c-315-1-brp1006-160220-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: माेड़ पर अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, व्यापारी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: माेड़ पर अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, व्यापारी के बेटे की मौत
Sun, 01 Mar 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर इलाके में शुक्रवार देर रात महमूदाबाद-भगौली मार्ग पर सरैया मातबरनगर गांव के पास माेड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कस्बा फतेहपुर के कपड़ा व्यापारी के बेटे 25 वर्षीय अक्षत जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अक्षत को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला मौलवीगंज निवासी आलोक जैन नगर के सट्टी बाजार में कपड़े के व्यापारी हैं। इनके छोटे बेटे अक्षत जैन शुक्रवार देर रात बाइक से सीतापुर के महमूदाबाद से घर लौट रहे थे। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सरैया मातबरनगर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई।
बड़ा भाई बार-बार आवाज देकर छोटे को उठा रहा था
अस्पताल पहुंचते ही परिवार की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। आलोक जैन अपने बड़े बेटे अतिशय जैन और छोटे बेटे अक्षत जैन के साथ दुकान का पूरा कारोबार संभालते थे। छोटे बेटे की मौत की खबर मिलते ही वे बदहवास हो गए। पत्नी और बड़े बेटे के साथ जब वे अस्पताल पहुंचे तो बेटे को निश्चल अवस्था में देखकर सन्न रह गए। बड़ा भाई बार-बार छोटे भाई को आवाज देकर उठाने की कोशिश करता रहा। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया, लेकिन दुख की इस घड़ी में सांत्वना के शब्द भी फीके पड़ गए।
विज्ञापन
खतरनाक मोड़ बना हादसों का कारण
महमूदाबाद-भगौली मार्ग पर सरैया मातबरनगर के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट खतरनाक मोड़ है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। नवंबर में भी दो कार इसी गड्ढे में गिर चुकी थीं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर चेतावनी संकेतक और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को मोड़ का अंदाजा नहीं हो पाता।