{"_id":"627814b4d0b9fe656f174607","slug":"uncle-beaten-cousin-till-death-barabanki-news-lko629690138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने भतीजे की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत चाचा ने भतीजे की डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी चाचा पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि भतीजे की हत्या करने के मामले में आरोपी चाचा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दो टीमें गठित की गई है। इसमें प्रभारी निरीक्षक के अलावा सर्विलांस की टीम लगाई गई है।
मामला फतेहपुर कोतवाली के ग्राम कंदरौला गांव का है। यहां के निवासी संत शरण व सियाराम दो भाई है। अविवाहित सियाराम की घर के पास ही किराने की दुकान है। शनिवार की शाम नशे में धुत सियाराम से भतीजे राजकुमार (30) पुत्र संतशरण से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर राजकुमार ने पास में रखी चाचा की टार्च तोड़ दी। इतनी सी बात पर चाचा सियाराम ने भतीजे से उधार दिए 11 हजार रुपये की मांग की। इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया।
विवाद के दौरान ही नशे में धुत सियाराम ने डंडे से पीट-पीटकर राजकुमार को मरणासन्न कर दिया और उसे छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी फतेहपुर पहुंचे। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां रात करीब पौने 12 बजे पहुुंचते ही चिकित्सकों ने राजकुमार ने मृत घोषित कर दिया। राजकुमार के परिवार में पत्नी सरिता व तीन बच्चे हैं। संत शरण वर्मा के दो पुत्रों में राजकुमार छोटा था। मारपीट के बाद सियाराम बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन
रविवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी सरिता की तहरीर पर चाचा सियाराम पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।