फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UG-PG admission process is fast, last date is near

Barabanki News: यूजी-पीजी में दाखिले की प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि करीब

Sat, 05 Jul 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 05 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
UG-PG admission process is fast, last date is near
बाराबंकी। आवेदन की अंतिम तिथि करीब आने के साथ ही स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। स्नातक में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई और परास्नातक में 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की 720 सीटों के इतर अब तक 427 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 360 सीटों के मुकाबले 147 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। जिससे विज्ञान वर्ग में प्रवेशार्थियों का रुझान कम दिखता है।
विज्ञापन

एमएससी प्रथम सेमेस्टर के लिए जूलॉजी में 13 और केमिस्ट्री में दो छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं एमए प्रथम सेमेस्टर में हिंदी में एक, समाजशास्त्र में 15, अर्थशास्त्र में दो, राजनीति विज्ञान में चार, अंग्रेजी में एक, मध्यकालीन इतिहास में तीन और शिक्षाशास्त्र में एक छात्र-छात्राओं ने अब तक आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनेस्मा के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि इस बार यूजी व पीजी में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। इसमें छात्राओं की भागीदारी में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रवेश प्रक्रिया को तय समय पर पूरा कर नए सत्र की कक्षाएं नियत समय पर शुरू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed