फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youths died in a collision between car and bike, the third one is serious

Barabanki News: कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Wed, 09 Apr 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in a collision between car and bike, the third one is serious
पीरानगर गांव में युवकों के शव पहुंचने के बाद एकत्र ग्रामीण 
देवा (बाराबंकी)। माती के पास किसान पथ पर सोमवार देर शाम कार व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो चीत्कार मच गई। परिजन रोते-रोते बेसुध हो गए।
विज्ञापन

देवा क्षेत्र के पीरानगर गांव निवासी रामप्रताप का पुत्र संदीप (19), मायाराम का पुत्र अर्जुन यादव (20) व विनोद का पुत्र रोहित (21) लखनऊ के चिनहट में अलमारी बनाने की कंपनी में काम करते थे। सोमवार रात ड्यूटी के बाद तीनों एक ही बाइक से घर वापस आ रहे थे। पुलिस के अनुसार देवा की माती चौकी क्षेत्र में किसान पथ पर अनंत धाम मंदिर के पास सामने से आ रही कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने संदीप को जिला अस्पताल व अनुज व रोहित को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। संदीप ने रात में ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि मंगलवार को अर्जुन यादव की भी मौत हाे गई। वहीं, घायल रोहित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार दोपहर बाद जब दो युवकों के शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। पूर्व एमएलसी राजेश यादव ने जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


दूध प्लांट में युवक को लगा करंट, मौत
सतरिख (बाराबंकी)। आगरा जिले के निवासी हुकुम सिंह उर्फ त्यागी सतरिख के थाना चौराहे के पास दूध प्लांट लगाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की दोपहर प्लांट में कार्य कर रहे हुकुम सिंह के भतीजे लवकुश त्यागी को करंट लग गया। घटना के बाद हुकुम सिंह उसे निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल लाए जहां लवकुश को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर आगरा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed