फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youths died due to electrocution in Bhandara pandal in Barabanki

Barabanki: भंडारा पंडाल में करंट उतरने से दो युवकों की मौत, कई बाल-बाल बचे

Thu, 06 Oct 2022 01:28 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 06 Oct 2022 01:28 AM IST
सार

ग्राम प्रधान पति राम कैलाश ने बताया कि खंभे से जो तार पंडाल तक आया था वह कहीं पर कटा था। इससे करंट टेंट हाउस के लोहे के खंभों में उतर आया। भंडारे का आयोजन होने से पहले गांव के तमाम लोग पंडाल के अंदर इकट्ठा थे।

विज्ञापन
Two youths died due to electrocution in Bhandara pandal in Barabanki
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असंद्रा थाना क्षेत्र के बसैगापुर मजरे ढेमा गांव में बुधवार शाम दुर्गा पंडाल में लगे टेंट हाउस के लोहे के खंभों में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई जबकि कई बाल-बाल बच गए। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बसैगापुर मजरे ढेमा गांव में नवरात्र में प्रतिमा की स्थापना हुई थी। बृहस्पतिवार को विसर्जन है। इससे पूर्व बुधवार को भंडारे का आयोजन पंडाल में ही किया गया था। प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था थी मगर ग्रामीणों ने पंडाल से करीब 100 मीटर दूर स्थित बिजली के खंभे से कटिया लगा ली थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पति राम कैलाश ने बताया कि खंभे से जो तार पंडाल तक आया था वह कहीं पर कटा था। इससे करंट टेंट हाउस के लोहे के खंभों में उतर आया। भंडारे का आयोजन होने से पहले गांव के तमाम लोग पंडाल के अंदर इकट्ठा थे। दोपहर से बारिश होने के कारण पंडाल भी भीग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब तीन बजे टेंट हाउस का खंभा छूते ही गांव का सोमनाथ (35) करंट की चपेट में आ गया। पानी फैला होने के कारण करंट जमीन में भी उतर आया था। इसी करंट की चपेट में आकर गांव का दूसरा युवक रोहित (17) भी वही गिरकर तड़पने लगा। इस दौरान कई लोगों को करंट के झटके लगे। लोग इधर-उधर भागने लगे।


आनन-फानन में बिजली का तार काटा गया। सोमनाथ और रोहित  को अस्पताल ले जाने की कवायद हुई मगर उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। खाद रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से गांव में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed