फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two teachers suspended for not doing BLO duty

बीएलओ की ड्यूटी न करने पर दो शिक्षक निलंबित

Tue, 23 Nov 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two teachers suspended for not doing BLO duty
बाराबंकी। बीएलओ की ड्यूटी न करने पर बीएसए ने दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जवाब तलब किया है। बीएसए ने यह कार्रवाई एसडीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की है। इससे बीएलओ की ड्यूटी करने से कतराने वाले अन्य शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि निंदूरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय ओझियापुर में तैनात शिक्षक मुकेश कुमार की बीएलओ में ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन इन्होंने ड्यूटी लग जाने के बाद चिकित्सीय अवकाश का प्रार्थना पत्र भेज दिया। इस पर एसडीएम फतेहपुर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेजी थी।
विज्ञापन

इसी प्रकार बनीकोडर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय फतेहगंज में तैनात शिक्षिका गीतांजलि शर्मा ने बीएलओ की ड्यूटी करने से साफ मना कर दिया। इस पर एसडीएम रामसनेहीघाट ने इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एसडीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर ही दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों से जवाब तलब करते हुए पूरे मामले की जांच बीईओ मुख्यालय से कराई जा रही है। बीएसए द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद बीएलओ ड्यूटी करने से कतरा रहे अन्य शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed