फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two smugglers arrested with Manipur's morphine

मणिपुर की मार्फीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 13 Sep 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with Manipur's morphine
बाराबंकी। ट्रेन व ट्रक पर सवार होकर मणिपुर से लाकर यहां मार्फीन सप्लाई करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से तीन किलो 90 ग्राम मार्फीन बरामद की है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। एसपी ने बरामद मार्फीन की कीमत विदेशी बाजार में नौ करोड़ रुपये होने का दावा किया है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपी इबादुलहक सिद्दीकी निवासी मोहल्ला कटरा अहिरन पुरवा व मुईन अब्बास निवासी कांशीराम कॉलोनी आवास विकास को ओबरी गांव की सड़क से गिरफ्तार किया गया। इनके के कब्जे से तीन किलो 90 ग्राम मार्फीन बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इनका एक गैंग है जो मणिपुर से मार्फीन लाता है और वहां से मार्फीन लाने के लिए ट्रकों एवं ट्रेनों का प्रयोग करते हैं। इसके बाद मार्फीन को लखनऊ, बाराबंकी, बरेली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी मात्रा में सप्लाई करते हैं।

इनमें से आरोपी इबादुलहक सिद्दीकी नारकोटिक्स विभाग द्वारा वर्ष-2012 में तथा वर्ष-2017 में गोवाहटी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से मार्फीन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिसके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed