{"_id":"613e4a958ebc3e01de131044","slug":"two-more-found-dengue-positive-barabanki-news-lko5952718176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मिले डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मिले डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों के साथ डेंगू के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। रविवार को दो लोगों में डेंगू की पुष्टि के बाद परिवारीजन इन्हें लखनऊ लेकर चले गए हैं। वहां निजी अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार करा रहे हैं।
उधर विभाग द्वारा चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान में अब तक सवा चार सौ के करीब बुखार के मरीज पाए जा चुके हैं। इन्हें दवाओं की किट देने के साथ ही गांव के लोगों को वायरल से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिले में वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच डेंगू के मरीजों के मिलने से विभाग की बेचैनी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
रविवार को शहर के लखपेड़ाबाग और फतहाबाद में बुखार से पीड़ित चल रहे दो लोगों में डेंगू की पुष्टि के बाद परिवारीजन इन्हें लेकर लखनऊ चले गए और निजी अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। इस प्रकार से जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 12 हो गई है।
वहीं घर-घर चलाए जा रहे सर्वे अभियान के तहत अब तक वायरल के करीब सवा चार सौ मरीज मिल चुके हैं। विभाग का दावा है कि अब तक जो मरीज मिले हैं, उनमें दवाओं की किट का वितरण करा दिया गया है। लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसके साथ ही जिला अस्पताल में भी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से विभाग की परेशानी और बढ़ती जा रही है। विभाग इस रोग पर रोक लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम है।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि शहर में डेंगू के दो मरीजों के मिलने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच के लिए संबंधित मोहल्लों में टीम भेजी जाएगी। वायरल बुखार व अन्य रोगों के मरीजों को चिह्नित करने के लिए घर-घर अभियान चलाकर लोगों को रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।