{"_id":"616c7bd9eec43630fd2118c2","slug":"two-more-dengue-patients-found-barabanki-news-lko600450419","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो और मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में डेंगू के दो और मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास इलाज की पर्याप्त सुविधा न होने की कारण परिवारीजनों ने पीड़ितों को लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। वहीं वायरल बुखार के मरीज लगातार मिल रहे हैं।
शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले निकट बड़ेल चौकी निवासी एक व्यक्ति कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिवारीजनों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इस पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, चिकित्सकों ने बताया है कि प्लेटलेट्स 17 हजार के आसपास पहुंच गए हैं।
वहीं सतरिख निवासी एक युवक को भी हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। तमाम प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू जैसे रोग से निपटने का कोई इंतजाम तक नहीं है। इसके अलावा जिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वायरल बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं लेकिन विभाग तमाम प्रयासों के बाद भी इस रोग पर अंकुुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम है।