{"_id":"9116efd43923d084be1bbd245197d7e3","slug":"two-killed-in-accident-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत, चार घायल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक किशोर व एक बालिका की मौत हो गई, एक बुजुर्ग समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लोनीकटरा थानाक्षेत्र में सोमवार की सुबह पैदल जा रही लोनीकटरा निवासी सुखदेई (70) व उनके नाती पृथ्वीराज(14) को लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें नाती व वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगाें ने दोनों घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल जाते समय पृथ्वीराज की मौत हो गई।
उधर, बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में कोटवाधाम के पास पैदल जा रही मानमती (8) पुत्री रज्जनलाल निवासी लोधपुरवा थाना टिकैनगर को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हैदरगढ़ कस्बे में बाइक सवार शुभम पांडेय निवासी शारदानगर आलमबाग लखनऊ व हैदरगढ़ के कृष्णा शर्मा को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। इसी तरह सतरिख क्षेत्र में बाइक सवार जैदपुर के अहमदपुर गांव निवासी दिनेश को एक टैंपो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।