{"_id":"69050cb310af77effd0333b7","slug":"two-girls-made-obscene-videos-case-filed-against-each-others-brothers-barabanki-news-c-315-1-brp1006-150843-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो युवतियों के बने अश्लील वीडियो, एक-दूसरे के भाईयों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो युवतियों के बने अश्लील वीडियो, एक-दूसरे के भाईयों पर केस
Sat, 01 Nov 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर। कोठी थाना क्षेत्र से एक हैरत भरा मामला सामने आया है। एक युवती ने अयोध्या जिले के रिश्तेदार युवक और उसकी पत्नी पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपी युवक के परिवार ने भी पलटवार करते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर बहू के मोबाइल पर भेजा गया, जिससे परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
पुलिस के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर में कहा कि लखनऊ में रहने के दौरान उसके रिश्तेदार अयोध्या के मवई क्षेत्र निवासी युवक ने दुष्कर्म किया था। जिसका केस चिनहट थाने में दर्ज हुआ था। अब आरोप है कि युवक व उसकी पत्नी समझौते का दबाव बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। उधर, आरोपी युवक के पिता ने कोठी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरोप लगाने वाली युवती के भाई ने उनकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर बहू के मोबाइल पर भेजा है। एसएचओ अमित भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कार्रवाई होगी।