फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान

Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
कोटवाधाम/ बड्डूपुर (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों को गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पहला हादसा शनिवार की दोपहर टिकैनगर थाना क्षेत्र में रानीकटरा गांव के पास हुआ। इसमें बाइक सवार साले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहनोई घायल हो गया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मध्यम (27) शनिवार को बाइक से मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी बहनोई अखिलेश के घर पहुंचा। यहां से दोनों बाइक से टिकैतनगर थाना क्षेत्र के मगरौडा गांव जा रहे थे। इसी दौरान रानीकटरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल साले-बहनोई को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी टिकैतनगर भेजा। जहां चिकित्सकों ने मध्यम को मृत घोषित कर बहनोई अखिलेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। उधर, बड्डूपुर थाना क्षेत्र में सर्मदा गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें घायल देवा थाना क्षेत्र की सालेनगर निवासी राजू (40) व गांव के ही ईश्वरदीन को आननफानन पुलिस ने सीएचसी देवा भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि ईश्वरदीन को गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed