{"_id":"612697558ebc3e79c8166c93","slug":"two-died-in-road-accident-barabanki-news-lko592741040","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में लोनिवि कर्मी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में लोनिवि कर्मी समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में हुए सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ लिपिक की मौत हो गई। वहीं रामसनेहीघाट क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर में लखनऊ मार्ग पर बुधवार को स्कूटी से जा रहे पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ लिपिक रमेश कुमार गौतम (40) निवासी तहसील कॉलोनी को रास्ते में टेम्पो ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मी को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। साथी कर्मचारियों ने भी मॉर्च्युरी पहुंचकर शोक जताया है। वहीं रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके के एक भट्ठे पर लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें लादकर कहीं गई थी। जहां से ईंट उतारकर वापस भट्ठे पर जाते समय क्षेत्र के गोकुला गांव के पास असंतुलित होकर वह रोड के किनारे गहरे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन
इससे ट्रैक्टर पर सवार जेठबनी गांव निवासी लालचंद्र (28) की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ट्रैक्टर पर सवार बब्बन (20) निवासी रामपुर रायसाहब गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में बब्बन का प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।