{"_id":"62b36c5701176a50b853c722","slug":"two-dead-body-found-in-cannal-barabanki-news-lko636385892","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में मिले दो युवको के शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में मिले दो युवको के शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर/ सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। शारदा सहायक नहर में बुधवार को मसौली व बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों के शव मिले। इन युवकों की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसमें से एक युवक की शिनाख्त लखीमपुर खीरी जिले के निवासी के रूप में हुई। जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मसौली थाने की त्रिलोकपुर चौकी क्षेत्र में शारदा सहायक डबल नहर में सुबह एक युवक का शव तिलपुरा झाल में फंसा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। उसकी तलाशी ली गई तो युवक के पास से एक मोबाइल मिला।
इसके जरिए उसकी पहचान लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर के निवासी ओम कुमार अवस्थी (38) पुत्र चंद्रभान अवस्थी के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक पत्नी व बच्चों के साथ लखीमपुर खीरी में किराए पर रहता था। पत्नी से अनबन होने के कारण उसने सोमवार को नहर में छलांग लगाई थी। इसकी सूचना उसने फोन पर पत्नी को दी थी।
विज्ञापन
उधर, बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर दरियाबाद शाख में हातापुरवा गांव के पास एक शव नहर पुल में फंसा मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण आ रही दुर्गंध से इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। युवक भगवा रंग की टी-शर्ट व लुंगी पहने है। एसओ ने बताया कि नहर में मिला शव कई दिन पुराना है। उसकी शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत
बड्डूपुर। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो महिलाओं की सर्पदंश से मौत हो गई। पहली घटना थाना क्षेत्र के हरिनारायनपुर मजरे गोडैचा गांव की है। यहां के निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी प्रीति (22) बुधवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके एक सांप ने डस लिया। आननफानन परिवारीजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
वहीं इसी थाना क्षेत्र के बाजार पुरवा मजरे बड़ागांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी रेखा देवी (31) बाहर बिकने आए आम खरीदने के लिए कमरे में अलमारी से पैसे निकालने गई थी। इसी बीच सांप ने महिला के हाथ में डस लिया। जब तक परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाते मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष व ट्रेनी सीओ सुमित त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद