फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two dead body found

पेड़ से लटकते मिले युवक व किशोरी के शव

Fri, 02 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
two dead body found
दरियाबाद (बाराबंकी)। एक गांव के बाहर प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटकते हुए मिले। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुशफर मजरे भारतपुर निवासी रोली यादव (15) व संदीप यादव (18) का प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्ते में दोनों चाचा और भतीजी लगते थे जिसके चलते दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल द्वारा पेड़ से लटककर आत्महत्या करने की खबर वायरल होने पर दरियाबाद पुलिस भारतपुर गांव पहुंची लेकिन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी और मामले की फर्जी बताकर लौट गई।
विज्ञापन

इसी बीच प्रेमी युगल के शव के लटकने की फोटो भी वायरल होने लगी। इसके कई घंटे के बाद दरियाबाद एसओ प्रकाश चंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ दोबारा घटनास्थल तक पहुंचे और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मौके पर पहुंचे सीओ पंकज सिंह ने बताया कि जिस युवक व किशोरी के शव फंदे से लटकते मिले हैं उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसी जानकारी पुलिस को ग्रामीणों से पूछताछ में मिली है। फिलहाल पूरे मामले में जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मां ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक संदीप की मां ने गांव के ही चार लोगों पर बेटे की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। कहा कि उनके बेटे का प्रेम प्रसंग रोली के साथ चल रहा था जिसमें कई बार उसने रोली के पिता से कहा था कि तुम अपनी बेटी को संभालो और हम अपने बेटे को संभालें। लेकिन बुधवार रात जब उसका लड़का बेरन की रखवाली करने के लिए खेत गया हुआ था तब रात करीब 12 बजे गांव के ही चार लोग लाठी-डंडों से लैस होकर गए और वहीं पर संदीप को मारकर पेड़ पर टांग दिया। वहीं युवती के परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
युवक का फंदे से लटकता मिला शव
कुर्सी। कुर्सी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर मजरे मौहसंड निवासी विनोद कुमार (19) का शव गुरुवार भोर गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह खेतों के लिए निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी तो वह सन्न रह गए। ग्रामीणों को मामले की होने पर भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि विनोद बुधवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। सुबह गांव के लोगों ने घटना की सूचना दी। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। छोटा होने के चलते वह परिवार में सभी का लाडला था। घटना के बाद मां का रो-रोकर हाल बेहाल था। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
जंगल में पेड़ से लटकी मिली बुजुर्ग की लाश
हैदरगढ़। जंगल में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। बृहस्पतिवार को सुबेहा थाना के शरीफाबाद गांव निवासी गणेशी रावत (65) पास के जंगल में लकड़ी लेने गया था।

इसके बाद दोपहर के समय ग्रामीणों ने उसका शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। इस खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed