फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two children die to the fever, 17 sick

बुखार से दो बच्चों की मौत, 17 बीमार

Thu, 17 Aug 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Thu, 17 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two children die to the fever, 17 sick
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अकनपुर व टिकरा मुर्तरा गांव में संक्रामक रोग पांव पसार रहे हैं। तेज बुखार की चपेट में आकर दो दिन के अंदर दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों गांवों के 17 बच्चे तेज बुखार की चपेट में आने से बीमार हैं। गुरुवार को संक्रमण फैलने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटी और लोगों को साफ सफाई करने के लिए कहा है।  
विज्ञापन


जैदपुर क्षेत्र के ग्राम अकनपुर व टिकरा मुर्तरा गांव में तीन दिन से संक्रमण फैला है। मंगलवार सुबह अकनपुर निवासी करिश्मा (6) तेज बुखार की चपेट में आई थी। जिसे उसके पिता राजेश गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया।
विज्ञापन


हालत में सुुुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ते देख उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा था। परिजन उसे लखनऊ न ले जाकर घर लेकर चले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ही इसी गांव की कोमल (10) को पहले तेज बुखार, उल्टी व शरीर दर्द की समस्या हुई, जिसे परिवारीजन सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया था। जहां पर बालिका में जेई के लक्षण मिलने की बात कहते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल से कोमल को भी लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, परिवारीजन उसे सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां बुधवार देर रात कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन के अंदर दो बालिकाओं की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  

एक ही गांव के दो बालिकाओं की मौत की सूचना ग्रामीणों ने सीएमओ को दी। गुरुवार को गांव में स्वास्थ्य टीम को लोगों का इलाज के लिए भेजा गया। पीएचसी पीरपुर के डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. आशीष श्रीवास्तव समेत पांच सदस्यीय टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें टिकरा मुर्तजा गांव में सीमा (16), दिवाकर (12), लवलेश (10), राजेश (11), मोनी (17), उमेश (9) व अकनपुर गांव में गुलशन (12), अंकित (10), गुड़िया (15), बब्ली (13), रूबी (16), अंजली (10), रामचंद्र (12), मुकेश (2), रोशनी (15), विकास (13), संतोष (12) आदि को तेज बुखार, उल्टी व शरीर दर्द से पीड़ित मिले सभी को दवाएं बांटी गई। वहीं सीमा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।  

 

सीएमओ डॉ. रमेश ने कहा कि अकनपुर गांव में तेज बुखार से दो बालिकाओं की मौत की सूचना मिली थी। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर सभी का इलाज कराया गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed