{"_id":"69961dd1885495a4160faf98","slug":"two-bike-borne-youths-raped-a-woman-and-stole-her-jewellery-barabanki-news-c-315-1-brb1001-159288-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महिला से बाइक सवार दो युवकों ने किया दुष्कर्म, जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महिला से बाइक सवार दो युवकों ने किया दुष्कर्म, जेवर लूटे
Thu, 19 Feb 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम शौच के लिए गई एक महिला के साथ नहर किनारे सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। घटना के दौरान महिला के शरीर पर मौजूद जेवर भी छीन लिए गए।
घटना के बाद घर पहुंची महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के साथ जांच पड़ताल की। बाद में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध बता रही है।
महिला के अनुसार, युवकों ने उसका मुंह दबाकर पिटाई की। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके कान की झुमकी, पायल और नाक की सोने की कील छीन ली और मौके से भाग गए। पीड़िता के साथ कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।